Chhattisgarh Bilaspur Latest News: रायपुर। बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार विश्व दीपक राई को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश महासचिव निर्विरोध चुना गया है। यह घोषणा रायपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान की गई।
निर्वाचन अधिकारी राम साहू और राजकुमार यादव की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी, जिसके चलते उनका चयन निर्विरोध हुआ।
विश्व दीपक राई पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं और लगातार पत्रकारों के अधिकारों, हितों और समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें एक मजबूत और अनुभवी चेहरा माना जाता है।
उनके पुनः प्रदेश महासचिव चुने जाने पर प्रदेशभर के पत्रकारों में खुशी और उत्साह का माहौल है। साथी पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पत्रकारों के हितों की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।
अब उनके इस कार्यकाल में संगठन की आगामी रणनीतियों और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

