टिपवान में 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

टिपवान में 10 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Chhattisgarh Balodabazar News: बलौदाबाजार: ग्राम पंचायत टिपवान में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सड़क बाजार चौक से गेंद राम यादव के घर तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सभापति मंजू हीरादास रातरे उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच घसीन गुलशन रजक ने की। इस अवसर पर उपसरपंच अंजू रामकुमार मारकंडे, पंच भानुमति साहू, सालिकराम यादव एवं पूर्व सरपंच बसंत जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। प्रमुख रूप से रेवा राम, बलदाऊ, राजकुमार, मिलेश यादव, मालिकराम साहू, ओमेंद्र यादव, बीरेंद्र देवगन, हरिराम साहू, गेंद राम यादव, परस यादव, मुकेश यादव, राधे यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, सूर्यकांत तिवारी और आकाश यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण को गांव के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि इससे गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।


Related Articles