Women Empowerment Act: रायपुर। छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नारी वंदन अधिनियम का कांग्रेस द्वारा विरोध करना मातृ शक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यदि कांग्रेस ने इस बिल का लोकसभा में समर्थन किया होता तो आज स्थिति अलग होती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपने रुख को लेकर जले पर नमक छिड़कने जैसा काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि विशेष सत्र को लेकर दीपक बैज का बयान निंदनीय है और सरकार इस मुद्दे पर विधानसभा में मातृ शक्ति के हितों की रक्षा के लिए चर्चा करेगी।
मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द ही लोकसभा में पारित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर चिंता करने के बजाय अपने रुख पर आत्ममंथन करना चाहिए।
केदार कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए मातृ शक्ति का अर्थ केवल कुछ चुनिंदा नेताओं तक सीमित है, जबकि देश की आम महिलाओं से उसका वास्तविक जुड़ाव नहीं है।

