Dhamtari Youth Fest-2026: युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन, दायरा बैंड के सुरों पर झूम उठा धमतरी

Dhamtari Youth Fest-2026: युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन, दायरा बैंड के सुरों पर झूम उठा धमतरी

Dhamtari Youth Fest-2026: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय ‘युवा फेस्ट-2026’ का भव्य समापन उत्साह और ऊर्जा के माहौल में हुआ। इस आयोजन ने युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक संगीत का शानदार संगम प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘दायरा बैंड’ (जादू बस्तर) की प्रस्तुति रही, जिसने छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और आधुनिक फ्यूजन के साथ ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर झूम उठा। दर्शकों ने संगीत का भरपूर आनंद लिया।

मंत्री टंकराम वर्मा ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विशेषकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की सराहना की। वहीं महापौर रामू रोहरा ने युवाओं को अपनी रचनात्मकता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल और नवाचार से जुड़ी 23 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पीजी कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनिंग ट्रॉफी अपने नाम की।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि इस फेस्ट का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और कला-संस्कृति से जोड़ना था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिल सके।

शिक्षा विभाग और महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह फेस्ट जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बन गया।


Related Articles