रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल से रायपुर में फिटनेस क्रांति, 48 स्थानों पर लगेंगे ओपन जिम

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल से रायपुर में फिटनेस क्रांति, 48 स्थानों पर लगेंगे ओपन जिम

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से जिले के 48 स्थानों पर आधुनिक ‘ओपन जिम’ स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना को Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) के CSR मद से वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है।

यह ओपन जिम रायपुर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ तिल्दा विकासखंड तक स्थापित किए जाएंगे, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फिटनेस सुविधाएं पहुंचेंगी। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों, खासकर युवाओं को निःशुल्क और सुलभ व्यायाम सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “स्वस्थ रायपुर, सशक्त रायपुर” के संकल्प को साकार करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी जनसुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

योजना के तहत रायपुर दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, ग्रामीण, अभनपुर, धरसींवा, आरंग और बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्रों में चयनित स्थानों पर ओपन जिम लगाए जाएंगे। इन जिमों के माध्यम से नागरिकों को अपने घर के पास ही आधुनिक फिटनेस उपकरणों का लाभ मिलेगा।

इस पहल से न केवल लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरणा मिलेगी।


Related Articles