Firecracker Factory Blast: दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की मौत की खबर, 6 घायल

Firecracker Factory Blast: दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की मौत की खबर, 6 घायल

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: विरुदुनगर: तमिलनाडु के विरुदुनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के मुताबिक, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, कट्टनार पट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनते हैं। इस फैक्ट्री के मालिक गोविंदनाल्लूर के रहने वाले मुथु मानिकम हैं। आज दोपहर, फैक्ट्री में उस समय एक धमाका हो गया जब मजदूर पटाखों की लड़ियां पिरोने का काम कर रहे थे। 

घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

फरवरी 2026 में आंध्र प्रदेश में हुआ था बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाके से हुई थी 21 की मौत

फरवरी 2026 में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में भी एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हो गए थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे का भी ऐलान किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि घायलों का चिकित्सा खर्च सरकार वहन करेगी। 

गौरतलब है कि देश में तमाम मौकों पर पटाखा फैक्ट्री में धमाकों की वजह से तमाम लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ऐसे सख्त नियम बनाने की जरूरत है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। 


Related Articles