पाटन में कांग्रेस संगठन को मजबूती: सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर

पाटन में कांग्रेस संगठन को मजबूती: सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर

Sector Presidents in Patan Block Congress List: पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा प्रस्तावित सेक्टर अध्यक्षों की सूची को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के अनुमोदन उपरांत दिनांक 17 अप्रैल 2026 को विधिवत जारी कर दिया गया है। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियाँ की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार विभिन्न मंडलों के अंतर्गत निम्नलिखित सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं—

मंडल: अमलेश्वर

अमलेश्वर (शहर) – विकास वर्मा (अमलेश्वर)
अमलेश्वरडीह (ग्रामीण) – गिरधर साहू ( अमलेश्वरडीह)

मंडल: घुघुवा (कसरा)

पाहंदा (अ) – भरत वर्मा (पहंदा अ)
नारधी – देवेंद्र वर्मा ( बटंग )
औंधी – दिलीप टंडन (भांठागांव)
करसा – दिनेश साहू ( करसा)

मंडल: घीट

झीट – मोहन सिंगौर (मोतीपुर)
जमराव – सोहन सोनकर ( घुघवा ज)
तर्रा – सोमेश चन्द्राकर (लोहरसी)
जामगांव एम – राजेन्द्र ठाकुर ( जामगांव एम)

मंडल: सेलूद

सेलूद – संजय यादव (सेलूद)
महका – नेमचंद निर्मलकर (महकाखुर्द)
गोड़पेंड्री – दीपक बंजारे ( गोंड़ पेंड्री)
पतोरा – देव ठाकुर (पतोरा)

मंडल: पाटन ग्रामीण

देवादा – कौशल साहू (अरसनारा)
बठेना – कौशल सपहा (सिकोला)
सोरम – गालव वर्मा (सेमरी)
तरीघाट – ईश्वर बंजारे (सिपकोन्हा)
भनसूली के – मनीष पटेल (तेलीगुंडरा)

मंडल: पाटन शहर

पाटन (शहर) – नीरज सोनी (पाटन)
पाटन (ग्रामीण) – सरजू साहू (अखरा)

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा सभी नवनियुक्त सेक्टर अध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई है कि वे संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं आगामी चुनावी रणनीति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त समस्त सेक्टर अध्यक्षों ने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

सेक्टर प्रभारी सूचि पाटन by

Related Articles