ग्राम पंचायत सांकरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, ग्रामीणों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

ग्राम पंचायत सांकरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, ग्रामीणों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti: सांकरा। ग्राम पंचायत सांकरा में भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, पंचायत सचिव ईश्वर निषाद, दिलेश्वर सिंगौर, कृष्णा सिंगौर, घनश्याम चंद्राकर, पुनीत पटेल, गिरीराज सिन्हा, विकास सिंगौर और संजय डहरिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने शिक्षा और समानता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज में जागरूकता और विकास के लिए बाबा साहेब के विचारों को अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण प्रेरणादायी बन गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


Related Articles