Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार और लापरवाही पड़ी भारी, रायगढ़ में सड़क हादसे ने ली युवक की जान

Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार और लापरवाही पड़ी भारी, रायगढ़ में सड़क हादसे ने ली युवक की जान

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकनिक से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, तुर्रीपारा निवासी 19 वर्षीय रितेश उरांव अपने साथी राजेश चंद्रा के साथ जन्मदिन पिकनिक मनाने आमापाल गया था। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गोवर्धनपुर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक तेज गति में ब्रेकर से उछल गई और अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मिलते ही दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रितेश उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश को भर्ती कर उपचार जारी है।

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Related Articles