Ghaziabad News: गाजियाबाद में स्वर्णकार समाज का सम्मेलन संपन्न, मिशन 2027 की रणनीति पर मंथन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में स्वर्णकार समाज का सम्मेलन संपन्न, मिशन 2027 की रणनीति पर मंथन

UP Ghaziabad News: गाजियाबाद: गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शनिवार को स्वर्णकार समाज का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद, लोनी, मोदी नगर, हापुड़ सहित छत्तीसगढ़ से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में फूलों की होली, गीत-संगीत और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ समाज के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

सम्मेलन के दौरान समाज के हितों और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने का बड़ा ऐलान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिना एकता और सक्रिय सहभागिता के समाज की प्रगति संभव नहीं है।

सामाजिक कार्यकर्ता सचिन स्वर्णकार ने समाज के लोगों से छोटे-छोटे समूह बनाकर जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। वहीं मधुबाला वर्मा ने महिलाओं से आगे आकर सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

गोल्डन क्लब के संस्थापक शेखर वर्मा ने कहा कि समाज का उत्थान राजनीतिक हिस्सेदारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने दूरदर्शी सोच वाले लोगों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर गाजियाबाद के डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी ने कहा कि बिना एकता के प्रगति असंभव है। सम्मेलन में डॉ. विनोद वर्मा, राजेश वर्मा, अमित वर्मा, संदीप वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Related Articles