India AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन कर दिया है। आज इस शिखर सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन में पीएम मोदी ने संबोधित किया है। एआई को लेकर भारत की क्या रणनीति है और इसके माध्यम से ग्लोबल साउथ को किस तरह लाभान्वित किया जा सकेगा, इसके बारे में पीएम मोदी ने ग्लोबल लीडर्स के बीच अपना संबोधन दिया है। इसके अलावा पीएम एआई इंपैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे और इस शिखर सम्मेलन में आज पूरे दिन विश्व के अन्य शीर्ष नेतागण भी उनके साथ रहेंगे।
इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया और उन्होंने यहां शिखर सम्मेलन में मौजूद तमाम वैश्विक नेताओं, टेक लीडर्स और प्रतिनिधियों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे ऐतिहासिक एआई समिट में आप सभी का स्वागत है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है, सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का स्थान है। नई टेक्नोलॉजी के प्रति उत्सुक 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा मैटीरियल ना बन जाए- पीएम मोदी
वर्तमान पीढ़ी के साथ हमें इस बात का भी ध्यान रखना है कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम एआई का क्या स्वरूप छोड़कर जाएंगे। ऐसे सवाल पहले भी मानवता के सामने आए हैं जैसे कि न्यूक्लियर पावर के मोर्चे पर आए थे। एआई के साथ भी ऐसा ही है क्योंकि अगर इसका गलत इस्तेमाल हो तो ये विनाश कर सकती है और सही इस्तेमाल हो तो ये समाधान बन सकती है। एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा मैटीरियल ना बन जाए। इसे इंक्लूजन और एंपावरमेंट का साधन बनाना होगा। हमें एआई को ओपन स्काई देने के साथ इसकी कमांड भी अपने हाथ में रखनी है।
पीएम मोदी ने प्रस्तुत किया MANAV विजन
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपके सामने एआई के फ्यूचर के लिए MANAV विजन प्रस्तुत करता हूं जिसके आधार पर हमारा फ्यूचर ऑफ वर्क नए अवसर लेकर आएगा।
MANAV का अर्थ है
M -मोरल और एथिकल सिस्टम
A-अकाउंटेबल गवर्नेंस
N-नेशनल सॉवेरेनिटी
A-एक्सिसेबल और इंक्लूसिव
V-वैलिड और लैजिटिमेट
भारत को एआई में भाग्य-भविष्य दिखता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को एआई में भय नहीं बल्कि भाग्य दिखता है। भारत को एआई में भविष्य दिखता है। भारत सिक्योर डेटा सेंटर्स, मजबूत आईटी सिस्टम्स के बल पर एआई की सफलता को सुनिश्चित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को एआई में भय नहीं बल्कि भाग्य दिखता है। भारत को एआई में भविष्य दिखता है। भारत सिक्योर डेटा सेंटर्स, मजबूत आईटी सिस्टम्स के बल पर एआई की सफलता को सुनिश्चित करता है। विश्व के युवाओं द्वारा एआई को अपनाने और इसकी जिम्मेदारी लेने की गति सराहनीय है। एआई शिखर सम्मेलन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
इस समिट की थीम ही हमारा बेंचमार्क है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत AI को किस दृष्टि से देखता है उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थीम में है जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय है। यही हमारा बेंचमार्क है। AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए, इंसान सिर्फ रॉ मैटीरियल तक सीमित न रह जाए। इसलिए AI को डेमोक्रेटाइज्ड करना होगा। इसे इंक्लूजन और एंपावरमेंट का माध्यम बनाना होगा और विशेष रूप से ग्लोबल साउथ में इसका ध्यान रखना होगा।
AI को मशीन सेंट्रिक से ह्यूमन सेंट्रिक बनाएं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि AI को मशीन सेंट्रिक से ह्यूमन सेंट्रिक कैसे बनाएं, संवेदनशील और उत्तरदायी कैसे बनाएं। यही इस ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट का मूल उद्देश्य है। आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है और गहरा भी है, व्यापक भी है। इसलिए हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है। वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम AI का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों का रीप्रेजेंटेशन, दुनिया के कोने-कोने से यहां आए महानुभाव इस समिट की सफलता को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। इसमें यंग जेनरेशन की जो उपस्थिति हमने देखी है, वो एक नया विश्वास पैदा करती है।
PM मोदी ने वैश्विक नेताओं को भारत में डिजाइन व विकास करने को किया आमंत्रित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को एआई में उज्ज्वल भविष्य दिखाई देता है। हमारे पास प्रतिभा, ऊर्जा क्षमता और नीतिगत स्पष्टता है। मुझे आप सभी को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि इस शिखर सम्मेलन में तीन भारतीय कंपनियों ने अपने एआई मॉडल और ऐप्स लॉन्च किए हैं। ये मॉडल हमारे युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं. मैं आप सभी को भारत में डिजाइन और विकास करने, दुनिया को, मानवता को सौंपने के लिए आमंत्रित करता हूं।

