Raipur News: उरकुरा में राहत हास्य योग केंद्र का शुभारंभ, ‘हंसता भारत-स्वस्थ भारत’ का दिया संदेश

Raipur News: उरकुरा में राहत हास्य योग केंद्र का शुभारंभ, ‘हंसता भारत-स्वस्थ भारत’ का दिया संदेश

Chhattisgarh News: रायपुर: ‘हंसता भारत-स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत उरकुरा में राहत हास्य योग केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हास्य योग केंद्र भारत एवं अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोहि, छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ रायपुर की पर्यवेक्षिका अंजना मैडम तथा छत्तीसगढ़ हास्य योग के संरक्षक राजू शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता बी.पी. साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ की शकुंतला जी, वीणा कुंवर जी, उत्तरा जी, सुधा जी, उज्ज्वल, प्रियंका दुबे जी, रेखा चंद्राकर जी, ममता जंधेल, रीना शर्मा जी, खिलेश्वरी जी और अलकेश गिरी सहित विभिन्न हास्य योग केंद्रों के संचालक, सह-संचालक एवं साधक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सतगुरु, रानी अवंति बाई और हर-हर महादेव हास्य योग केंद्रों के कर्मठ साधकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पहल का उद्देश्य हास्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने और जीवन में हंसी को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


Related Articles