Durg Sant Ravidas Jayanti भिलाई। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर दुर्ग जिला अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, भिलाई में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी के विचारों, उनके सामाजिक संदेश और समरस समाज के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानव गरिमा के मजबूत स्तंभ हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर जन-जन तक पहुँचाने और समरस, सशक्त व समावेशी समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, दुर्ग जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेमलाल, पूर्व सभापति डॉ. देवनारायण तांडी, पूर्व कार्यालय मंत्री एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन बढ़ई, रजनीश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
Read More : महिला को कुचलकर फरार हुआ पल्सर चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त, आरोपी के खिलाफ पुलिस को मिला बड़ा सबूत

