अंचल वर्मा, भिलाई: Bhilai News: कांग्रेस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने बजट को पुरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन बजट बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। और साथ में कहा कि जो राहत मध्यमवर्गीय परिवारों को जो राहत मिलनी चाहिए वो इस बजट में कहीं नहीं है बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं है। भविष्य की कल्पनाओं के साथ इस बजट को तैयार किया गया है। आज तक काला धन वापस नहीं ला पाए 15 लाख देने वाली बात को भी याद किया और साथ में भविष्य की कल्पनाओं के साथ विश्व गुरु बनने की बात को भी कहा।
Bhilai News: उन्होंने कहा कि बजट के आते ही सेंसेक्स काफी नीचे गिर गया और छत्तीसगढ़ की जनता को केन्द्र की सरकार राज्य कि सरकार डबल इंजन कि सरकार कुछ भी नहीं दे पाई।

