रायपुर: Chhattisgarh Liquor Prices छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई आबकारी नीति (Excise Policy) को हरी झंडी दे दी है। राज्य कैबिनेट की हालिया बैठक में लिए गए फैसलों के बाद 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में शराब की नई दरें लागू हो जाएंगी।
क्या सस्ता होगा और क्या महंगा? Chhattisgarh Liquor Prices
नई नीति के तहत कर संरचना (Tax Structure) में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा:
वैट (VAT) का खात्मा: सरकार ने शराब पर लगने वाले 8.50% वैट को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है। इससे मध्यम और प्रीमियम रेंज की विदेशी शराब की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
TCS में बढ़ोतरी:
Chhattisgarh Liquor Prices केंद्रीय बजट 2026 के प्रस्तावों के अनुसार, शराब विक्रेताओं पर TCS की दर 1% से बढ़ाकर 2% कर दी गई है, जिससे कुछ ब्रांड्स के बेस प्राइस में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
प्लास्टिक बोतल अनिवार्य:
एक बड़ा बदलाव पैकेजिंग में किया गया है। अब अधिकांश शराब कांच की जगह प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी, जिससे टूटने-फूटने का नुकसान कम होगा और परिवहन लागत में बचत होगी।




