नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत हाल ही में नियुक्त किए गए सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई-3 स्थित उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुलाकात के दौरान ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और पार्टी की विचारधारा व जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष के बल पर आगे बढ़ती है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय, अनुशासन और जनसेवा की भावना को अत्यंत आवश्यक बताया।

बघेल ने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनके नेतृत्व व सक्रियता से ही पार्टी गांव-गांव और हर वर्ग तक पहुंचती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में जिला दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।

Read More : धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, मुंगेली में 14 राइस मिल सील, हजारों क्विंटल धान जब्त


Related Articles