Agra News : जेठ के बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने चुपके से बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करने लगा ऐसी डिमांड

Agra News : जेठ के बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने चुपके से बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करने लगा ऐसी डिमांड

आगराः अपने घर का सबमर्सिबल पंप खराब होने के कारण महिला अपने जेठ के घर नहाने गई थी। इसी बीच पड़ोसी युवक आया और अश्लील हरकत करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया। मगर युवक फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तब महिला ने दोबारा से थाने में जाकर तहरीर दी। महिला के आरोपों पर पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है।

सदर थाना इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि मेरे घर में पानी की दिक्कत थी। सबमर्सिबल खराब होने पर मैं अपने जेठ के घर नहाने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शुमभ ने चुपके से नहाने का वीडियो रिकार्ड कर लिया। वीडियो बनाने के बाद वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ छेड़खानी की। मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Read More : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

समझौते के बाद भी नहीं सुधरा पड़ोसी

शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को थाने बुलाया और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। समझौता के कुछ दिन बाद फिर से आरोपी ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। मैं उससे परेशान हो चुकी हूं। वो बार-बार मुझे धमकियां दे रहा है। मेरे साथ सरेआम छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने महिला की शिकायत सुनकर मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची। मगर आरोपी युवक फरार था। अब पुलिस उसे तलाश रही है।


Related Articles