नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर फेमस और डांस प्रोग्राम के लिए लोकप्रिय डांसर मनीषा के साथ एक बार फिर मारपीट हो गई। इस बार मारपीट किसी और से नहीं बल्कि उनका कार्यक्रम देखने आए लोगों ने की है। मनीषा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि उनकी ओर से साझा की गई वीडियो में स्पष्ट नहीं की गई है कि ये मारपीट कहां और क्यों की गई है।
Read More : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से होगा शुरू, होंगी पांच बैठकें
हाल ही कुछ दिनों में मनीषा ने एक के बाद एक कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक वीडियो में कुछ लोग उनके हाथों में मरहम-पट्टी करते नजर आ रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में मनीषा के हाथ में प्लास्टर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं उन्हें उनका एक दोस्त सहारा भी दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में कुछ लड़के उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं और जमकर धक्कामुक्की कर रहे हैं। हालांकि मनीषा की ओर से साझा किए गए वीडियो में स्पष्ट नहीं है कि ये मारपीट कहां और क्यों की गई है। कई लोगों ने कमेंट किया है कि यह मामला दिल्ली का है। एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ ये हरकते की गई है। वहीं कई लोग अपने कमेंट्स में इस घटनाक्रम को बढ़िया बता रहे हैं तो कई लोग इसे गलत करार दे रहे हैं।
Read More : साय मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस खत्म? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दे दी ये बड़ी जानकारी, जानिए क्या कहा..
बता दें कि डांसर मनीषा के सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फालोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर करीब दो मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपने बोल्ड वीडियो और डांस के लिए फेमस है। यही वजह है कि उनकी तगड़ी फैन फालोइंग है।

