Womens ODI World Cup 2025: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का बिगुल बज चुका है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें खेलेंगी। कुल 31 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सबसे चर्चित मैच यानी भारत बनाम पाकिस्तान की तारीख भी सामने आ गई है। साथ ही जानिए कौन-सा मैच कहां खेला जाएगा और उनकी टाइमिंग क्या होगी।
बेंगलुरु में होगा वर्ल्ड कप का आगाज
महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत मंगलवार, 30 सितंबर से होगी। मेजबान भारत और श्रीलंका बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जा रहा है, जिसके तहत भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी कर रहे हैं। इस मॉडल के अनुसार, पाकिस्तान की महिला टीम अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। इस अनोखे आयोजन ने टूर्नामेंट को और भी खास बना दिया है।
Read More : National Census: 2027 में जनगणना कराने का केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें क्या होगा प्रोसेस
राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा मुकाबला
मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें महिला वनडे विश्व कप 2025 में हिस्सा लेंगी। कुल 8 टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे का सामना करेंगी, जिसमें प्रत्येक टीम सभी विरोधियों के खिलाफ मैच खेलेगी। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष-4 टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी, जहां दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे। फिर फाइनल मैच में महिला क्रिकेट की नई चैंपियन का फैसला होगा।
5 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला यानी भारत बनाम पाकिस्तान 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। हमेशा की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में रोमांच और भावनाओं का जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहेगा, क्योंकि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित और देखे जाने वाले मैचों में से एक है।
Read More : मातम में बदला बर्थडे पार्टी का जश्न.. दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सेमीफाइनल और फाइनल का वेन्यू
अगर पाकिस्तान की महिला टीम वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचती है तो 29 अक्टूबर को होने वाला पहला सेमीफाइनल श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर टीम फाइनल में भी पहुंचती है तो खिताबी मुकाबला भी कोलंबो में ही होगा। अगर पाकिस्तान नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंचता है तो पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी में और 2 नवंबर को होने वाला फाइनल मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। आयोजकों ने हाइब्रिड मॉडल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल:
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।
- 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, (बेंगलुरु)
- 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, आर. प्रेमदासा स्टेडियम, (कोलंबो)
- 9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम (विजाग)
- 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम (विजाग)
- 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, (इंदौर)
- 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, (गुवाहाटी)
- 26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, (बेंगलुरु)
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का पूरा मैच शेड्यूल
- 30 सितंबर (मंगलवार) – भारत vs श्रीलंका, बेंगलुरु
- 1 अक्टूबर (बुधवार) – ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, इंदौर
- 2 अक्टूबर (गुरुवार) – बांग्लादेश vs पाकिस्तान, कोलंबो
- 3 अक्टूबर (शुक्रवार) – इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु
- 4 अक्टूबर (शनिवार) – ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, कोलंबो
- 5 अक्टूबर (रविवार) – भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो
- 6 अक्टूबर (सोमवार) – न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
- 7 अक्टूबर (मंगलवार) – इंग्लैंड vs बांग्लादेश, गुवाहाटी
- 8 अक्टूबर (बुधवार) – ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, कोलंबो
- 9 अक्टूबर (गुरुवार) – भारत vs दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम
- 10 अक्टूबर (शुक्रवार) – न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
- 11 अक्टूबर (शनिवार) – इंग्लैंड vs श्रीलंका, गुवाहाटी
- 12 अक्टूबर (रविवार) – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम
- 13 अक्टूबर (सोमवार) – दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
- 14 अक्टूबर (मंगलवार) – न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, कोलंबो
- 15 अक्टूबर (बुधवार) – इंग्लैंड vs पाकिस्तान, कोलंबो
- 16 अक्टूबर (गुरुवार) – ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
- 17 अक्टूबर (शुक्रवार) – दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, कोलंबो
- 18 अक्टूबर (शनिवार) – न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, कोलंबो
- 19 अक्टूबर (रविवार) – भारत vs इंग्लैंड, इंदौर
- 20 अक्टूबर (सोमवार) – श्रीलंका vs बांग्लादेश, कोलंबो
- 21 अक्टूबर (मंगलवार) – दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान, कोलंबो
- 22 अक्टूबर (बुधवार) – ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, इंदौर
- 23 अक्टूबर (गुरुवार) – भारत vs न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
- 24 अक्टूबर (शुक्रवार) – पाकिस्तान vs श्रीलंका, कोलंबो
- 25 अक्टूबर (शनिवार) – ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, इंदौर
- 26 अक्टूबर (रविवार)
- • इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, सुबह 11 बजे
- • भारत vs बांग्लादेश, बेंगलुरु, शाम 3 बजे
नॉकआउट मुकाबले:
29 अक्टूबर (बुधवार) – सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी या कोलंबो
30 अक्टूबर (गुरुवार) – सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु
2 नवंबर (रविवार) – फाइनल, कोलंबो या बेंगलुरु