benefits of drinking coriander water: धनिया का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि इसे आयुर्वेद में एक ‘महाऔषधि’ माना गया है। यदि आप लगातार एक महीने तक रोज सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी चमत्कारी जड़ी बूटी की तरह काम करता है। धनिया के बीज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक मना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं एक महीने तक सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं।
थायराइड फंक्शन में सुधार
धनिया का पानी थायराइड के मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है। धनिया में मौजूद मिनरल्स और विटामिन, विशेष रूप से मैग्नीशियम और विटामिन B12, थायराइड हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं। चाहे आपको हाइपोथायरायडिज्म हो या हाइपरथायरायडिज्म, यह पानी हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में सहायक है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करना
अगर आप गैस, ब्लोटिंग या अपच से परेशान हैं, तो धनिया पानी आपके लिए रामबाण है। यह शरीर के पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे भोजन का अवशोषण बेहतर होता है। एक महीने तक नियमित सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या भी खत्म हो सकती है।
वेट लॉस और मेटाबॉलिज्म
धनिया के बीजों में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। यह शरीर में जमी चर्बी को बर्न करने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। जब शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो वजन तेजी से घटता है।
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ
धनिया के पानी में हाइपोलिपिडेमिक गुण होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह धमनियों में जमा होने वाले प्लाक को रोकता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है।
धनिया पानी बनाने की सही विधि
रात भर भिगोकर: एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया के बीज भिगो दें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें।

