Aaj Ka Rashifal: 11 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार है। द्वादशी तिथि देर रात 2:05 बजे तक रहेगी, जबकि कृतिका नक्षत्र पूर्वाह्न 11:04 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।
मेष
आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
वृषभ
भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने आर्थिक बोझ से राहत मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में सम्मान मिलेगा। अफवाहों से दूर रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
मिथुन
कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
कर्क
सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संकेत हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
सिंह
व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2
कन्या
कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी रखें। ऑफिस में सोच-समझकर निर्णय लें। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
तुला
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5
वृश्चिक
रुके हुए काम दोबारा शुरू करने से लाभ मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3
धनु
बिजनेस में प्रगति होगी। छात्रों को मनपसंद कॉलेज में प्रवेश मिलने के योग हैं। परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
मकर
बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
कुंभ
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क लाभदायक रहेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
मीन
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश से भविष्य में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 5

