Aaj Ka Rashifal: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6:19 बजे तक रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। वहीं रात 11:34 बजे तक विष्कुंभ योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1:11 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। बजरंगबली की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, धन लाभ और करियर में उन्नति के योग बनेंगे।
मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता, रुके हुए कार्यों की पूर्ति, आर्थिक मजबूती और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। वहीं मिथुन, धनु और कुंभ राशि के लोगों को करियर, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृष, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक सहयोग, नए संपर्क, निवेश और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। हालांकि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार मंगलवार को हनुमानजी की पूजा, सुंदरकांड का पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। इससे बाधाएं दूर होंगी और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही सभी राशियों के लिए उनके शुभ रंग और शुभ अंक भी बताए गए हैं, जिनका पालन करने से दिन और अधिक शुभ हो सकता है।

