Aaj Ka Rashifal: सिंह-कन्या के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार, तुला-मिथुन को खर्च और कामकाज में बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: सिंह-कन्या के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार, तुला-मिथुन को खर्च और कामकाज में बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 22 मिनट से रात 11 बजकर 6 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। वहीं, सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बीच आज कुछ राशियों के लिए दिन लाभ और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि वालों को खर्च, कामकाज और खान-पान को लेकर सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि: आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। धन लाभ के अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा और परेशानियों से राहत मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम करने से सफलता मिलने के योग हैं। शुभ रंग- नारंगी। शुभ अंक- 4।

वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी रिश्तेदार को दिए गए रुपये वापस मिल सकते हैं, जिनका इस्तेमाल आप अपने जरूरी कार्यों में करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और वे किसी महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। शुभ रंग- पीला। शुभ अंक- 1।

मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए और मेहनत करनी होगी। ऑफिस में फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने की योजना है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के पद में बढ़ोतरी के योग हैं और वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। शुभ रंग- मैजेंटा। शुभ अंक- 5।

कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। शुभ रंग- पीच। शुभ अंक- 9।

सिंह राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। किसी कार्य के लिए परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और नौकरी में सकारात्मक बदलाव के योग हैं। किसी से लिया हुआ कर्ज वापस करने में सफलता मिलेगी। परेशानियां कम होने से मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। लवमेट के साथ डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। निवेश की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल रह सकता है। शुभ रंग- गुलाबी। शुभ अंक- 6।

कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पहले से चल रही EMI पूरी होने से राहत मिल सकती है। फैशन डिजाइनर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा और ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधियों पर बढ़त मिलेगी और किसी कार्य में वे आपकी सलाह भी मांग सकते हैं। समाज में आपकी कार्यशीलता के लिए सम्मान मिल सकता है। शुभ रंग- मैरून। शुभ अंक- 3।

तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान और खर्च को लेकर सावधानी जरूरी है। आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ सकता है। किसी नए कार्य में रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल करने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। जरूरत से ज्यादा किसी की बात का जवाब देने से बचें। रास्ते में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित हो। शुभ रंग- लाल। शुभ अंक- 8।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपके प्रयास सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे और आप उनसे अपने मन की बात साझा करेंगे। वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है। डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। नई बाइक खरीदने की योजना पर सहयोगियों से चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- मैजेंटा। शुभ अंक- 8।

धनु राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में अच्छा तालमेल बना रहेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी क्लाइंट के साथ वीडियो कॉल पर मीटिंग कर सकते हैं। कंप्यूटर से संबंधित सामान खरीदना आज शुभ माना जा रहा है। कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आ सकता है। दोस्तों के साथ टूर का आनंद लेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है और परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा। शुभ रंग- हरा। शुभ अंक- 9।

मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक अनबन समाप्त हो सकती है और घर में खुशियों का माहौल बनेगा। परिवार के साथ नए वाहन की योजना पर चर्चा करेंगे। स्टेशनरी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों की दवाइयों और देखभाल का ध्यान रखें। माता-पिता का स्नेह मिलेगा। घर में छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। शुभ रंग- मैरून। शुभ अंक- 4।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर के बड़े लोगों से आगे बढ़ने की सलाह मिलेगी, जो भविष्य में आपके काम आएगी। किसी लेखक की किताब प्रकाशित होने और सम्मान मिलने का योग बन रहा है। खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा और किसी नए काम की शुरुआत का विचार बन सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट से फोन पर लंबे समय तक बातचीत होगी। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। शुभ रंग- लाल। शुभ अंक- 1।

मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी खास मेहमान के स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बिजली कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। करियर में नई शुरुआत करने की सोच रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी और आय के नए स्रोत मिलने के योग हैं। बेवजह की बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, जिससे आपको उन पर गर्व महसूस होगा। शुभ रंग- गुलाबी। शुभ अंक- 3।


Related Articles