Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों‌ पर जमकर बरसेगा पैसा, इनका दिन रहेगा खुशनुमा, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों‌ पर जमकर बरसेगा पैसा, इनका दिन रहेगा खुशनुमा, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शाम 4 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। साध्य योग भोर में 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। वहीं हस्त नक्षत्र देर रात 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। आज वैनायिकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत भी है। आइए जानते हैं 16 अगस्त 2026 को मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा और आपका शुभ रंग व लकी नंबर क्या है।

मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं के लिए दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन शाम का समय परिवार के साथ सुकून से बीतेगा। कोई पुराना मित्र घर आ सकता है, जिससे मन की बात साझा करने पर मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। शुभ रंग भूरा और शुभ अंक 5 है।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए नई उमंग लेकर आएगा। लंबे समय से जिस चीज की चाह थी, वह आज मिल सकती है। काम को लेकर उत्साह रहेगा और शुरू किए गए काम समय पर पूरे होंगे। मानवहित में किए गए कार्य के लिए समाज में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में उम्मीद से अधिक लाभ हो सकता है, हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 3 है।

मिथुन राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका महत्वपूर्ण काम पूरा होने से उत्साह बढ़ेगा। आप काम के लिए नया लक्ष्य तय करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सभा में संबोधन का अवसर मिल सकता है। छात्रों को मेहनत जारी रखने पर सफलता के योग बन रहे हैं। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 8 है।

कर्क राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और व्यावसायिक रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। वर्षों की मेहनत का फल मिलने से नया उत्साह आएगा। किसी अनजान व्यक्ति की बात पर भरोसा करने से बचें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 7 है।

सिंह राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से मिली महत्वपूर्ण सीख भविष्य में आपके काम आएगी। लंबे समय से चल रहा कोई काम पूरा हो सकता है। जन्मदिन मनाने वाले लोग दोस्तों को अपने हाथ से बना खाना खिला सकते हैं। सहयोगी की मदद से अधूरा काम पूरा होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। शुभ रंग काला और शुभ अंक 6 है।

कन्या राशि: आज काम या करियर से जुड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और नया कोर्स शुरू करने का विचार बना सकते हैं। काम का दबाव कम करने के लिए सहयोगियों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। स्टील कारोबारियों के लिए लाभ के योग हैं। शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 2 है।

तुला राशि: आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जिसके बाद परिवार के साथ घूमने की योजना बनेगी। साहित्य में रुचि बढ़ेगी और किताब पढ़ने का मन करेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है। शुभ रंग चांदी और शुभ अंक 1 है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबित कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी और आगे की योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा। निवेश करने से पहले पूरी तरह रिसर्च जरूर करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लंबे समय बाद तरोताजा महसूस करेंगे। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से कार्य जल्दी पूरा होगा। शुभ रंग मजेंटा और शुभ अंक 3 है।

धनु राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। काम समय पर पूरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। शुभ रंग पीच और शुभ अंक 6 है।

मकर राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। जरूरी काम से पहले घर के बड़ों या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। माता-पिता के आशीर्वाद से बाधाएं दूर होंगी। नए आइडिया तरक्की में मदद करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जरूरतमंद की मदद करने से खुशी मिलेगी। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 2 है।

कुंभ राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगी। टूर एंड ट्रैवल कारोबार में अच्छा लाभ होगा। टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रखने के लिए वाणी पर संयम रखें। महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए नए काम की शुरुआत कर सकती हैं। शुभ रंग चांदी और शुभ अंक 5 है।

मीन राशि: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। मन में आए नए विचारों को दिनचर्या में शामिल करने में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा और पार्टी की ओर से कोई बड़ा पद मिल सकता है। ऑर्गेनिक कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। फाइनल ईयर के छात्र गुरुजनों के सहयोग से अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 4 है।


Related Articles