Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। शुक्ल योग देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। वहीं स्वाती नक्षत्र कल सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। आज भगवान कल्कि की जयंती के साथ मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और बड़ों का प्यार बना रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। तरक्की के अवसरों को हाथ से न जाने दें। मेहनत से आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2
वृष राशि: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नए कर्मचारियों को साथियों का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3
मिथुन राशि: आज बिजनेस में अच्छा लाभ होगा और व्यावसायिक रिश्ते मजबूत होंगे। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, हालांकि विदेश में उच्च शिक्षा के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। काम शुरू करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी को उपहार देने से रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4
सिंह राशि: आज खुशी भरा दिन रहेगा। ऐसी उपलब्धि हासिल हो सकती है जिसकी उम्मीद कम थी। नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे और ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। आउट ऑफ स्टेशन जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
कन्या राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। बड़े काम की शुरुआत से पहले वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद होगा। होलसेल बिजनेस में धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। ऑफिस में किसी का सहयोग काम समय पर पूरा कराने में मदद करेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7
तुला राशि: आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पुराने काम पूरे करने के साथ नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें और बड़ी डील साइन करने से पहले जांच-पड़ताल जरूर करें। गृह उद्योग शुरू करने वाली महिलाओं को परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी को ऐसी बात न कहें जिससे उसका दिल दुखे। घर में रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर शिफ्ट करने की योजना है तो आज आगे बढ़ सकते हैं। दोस्तों से बातचीत कर समस्या का समाधान मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8
धनु राशि: आज दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और विशेष पूजा में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से अटका धन वापस मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनचाही जगह ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 3
मकर राशि: आज जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। काम पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ होटल या रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस की दूसरी ब्रांच खोलने या शिफ्ट करने की प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। पिता का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 9
कुंभ राशि: आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना पूरी हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखें। कला और संगीत से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफॉर्म से अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 7
मीन राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। विवेक से काम लेकर सफलता हासिल कर सकते हैं और करीबी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। बेवजह की बातों से दूर रहें और समय का सदुपयोग करें। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: मजेंटा | शुभ अंक: 4

