Chhattisgarh Crime News : दुर्ग, छत्तीसगढ़। भिलाई छावनी क्षेत्र के सुभाष नगर में हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही फरार हत्या के आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, छोटे भाई ने यह हत्या संपत्ति के विवाद के चलते की थी। यह जानकारी एएसपी पद्मश्री तंवर ने दी है।
Read More : विधायक मूणत के साथ शहर भ्रमण पर निकली महापौर मीनल चौबे, अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
एएसपी पद्मश्री तंवर ने इस मामले को लेकर बताया कि, सुभाष नगर में एक व्यक्ति की उसके छोटे भाई ने संपत्ति विवाद में हत्या कर दी। आरोपी ने कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हथियार बरामद कर लिया। मृतक की पहचान 53 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छोटा भाई 45 वर्षीय राजवीर सिंह है।
Read More : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अविवाहित बेटी की संपत्ति पर दत्तक पिता का कोई हक नहीं, याचिका खारिज
ये है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि राजेंद्र सिंह ने आपा खो दिया। इसके बाद छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई महेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी राजवीर मौके से फरार हो गया था।
Read More : Naxalism in CG: छत्तीसगढ़ में 77% नक्सलवाद, पड़ोसी राज्यों पर भी असर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद छावनी थाना पुलिस, एसपी विजय अग्रवाल और अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और घर वालों से पूछताछ की।