Chhattisgarh School Diwali Holidays News: छत्तीसगढ़ में दीपावली के अवसर पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पहले घोषित अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब 6 से 11 नवंबर 2026 तक कुल छह दिनों की छुट्टी घोषित की है। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर एक अतिरिक्त दिन का अवकाश मिलेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 11 नवंबर तक रहेगा। यह आदेश डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों पर भी लागू होगा।
इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश 6 से 10 नवंबर तक कुल पांच दिनों के लिए निर्धारित किया गया था। राज्य शासन ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए छुट्टी की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी है।
संशोधित आदेश के बाद प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली पर्व के दौरान अतिरिक्त समय मिलेगा। सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित संशोधित अवधि के अनुसार अवकाश रहेगा।

