Chhattisgarh Sanskrit Vidyamandalam Result: रायपुर: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष से लेकर उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 9वीं से 12वीं) तक आयोजित की गई थी।
मण्डलम् के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 2619 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं और कुल परीक्षा परिणाम 85.22 प्रतिशत रहा।
कक्षा वार परिणाम:
- पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10वीं): 682 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 545 उत्तीर्ण, 45 अनुत्तीर्ण और 92 पूरक रहे। परिणाम 79.91% रहा।
- उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12वीं): 435 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 407 उत्तीर्ण, 15 अनुत्तीर्ण और 13 पूरक रहे। 12वीं का परिणाम 93.56% दर्ज किया गया।
मण्डलम् के सचिव डॉ. विजय खंडेलवाल ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
परीक्षा परिणाम विभागीय वेबसाइट cgstatesvm.in पर भी उपलब्ध हैं, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

