Bilaspur News: रेल यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, बढ़ेंगी कन्फर्म बर्थ

Bilaspur News: रेल यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, बढ़ेंगी कन्फर्म बर्थ

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती मांग और अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर (AC-3) कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार यह सुविधा सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

इन ट्रेनों में मिलेगा अतिरिक्त कोच

रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस में 11 जुलाई से 17 जुलाई तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ा जाएगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-शालीमार एक्सप्रेस में 13 जुलाई से 19 जुलाई तक यह अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने आरक्षण की स्थिति की जांच कर लें। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।


Related Articles