Rajnandgaon news: AI का गलत इस्तेमाल: युवती की फर्जी अश्लील तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon news: AI का गलत इस्तेमाल: युवती की फर्जी अश्लील तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

chatisgarh rajnandgaon news: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग कर एक युवती की अश्लील तस्वीर बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। चिचोला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एआई तकनीक की मदद से युवती की फर्जी अश्लील तस्वीर तैयार की और व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे भेजकर वायरल करने की धमकी दी। फोटो सार्वजनिक नहीं करने के बदले आरोपियों ने युवती से ₹2 हजार की मांग की। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज भी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेंद्र पड़ौती (19), कुनाल नेताम (19) और किशोर चंद्रवंशी (19) के रूप में हुई है। तीनों राजनांदगांव जिले के कोटनापानी (थाना बोरतलाव) के निवासी हैं।

पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर चिचोला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में तीनों युवकों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Related Articles