Raipur News : सुखदेव भगत की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की बैठक शुरू, PCC अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता शामिल

Raipur News : सुखदेव भगत की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की बैठक शुरू, PCC अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता शामिल

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी स्थित राजीव भवन में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत कर रहे हैं। बैठक में PCC अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक के बाद कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ भी बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

नए प्रदेश प्रभारी के तौर पर सुखदेव भगत का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। ऐसे में उनके वरिष्ठ नेताओं और संगठन के अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ हो रही बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।


Related Articles