Raipur News: सड़क सुरक्षा के साथ सामाजिक पहल, 42 विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित

Raipur News: सड़क सुरक्षा के साथ सामाजिक पहल, 42 विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने सड़क सुरक्षा अभियान के साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तरपोंगी में विद्यार्थियों को निःशुल्क पावर युक्त चश्मों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित यातायात के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

पूर्व में आयोजित नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 517 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई थी, जिसमें 42 विद्यार्थियों की दृष्टि कमजोर पाई गई। इन्हें उनकी जरूरत के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले चश्मे प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन National Highways Infrastructure Trust के सहयोग से किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सड़कों पर चलने वाली नई पीढ़ी के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी है।

उन्होंने कहा कि बेहतर दृष्टि मिलने से विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे और सड़क सुरक्षा के प्रति भी अधिक जागरूक बनेंगे।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह पहल शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Related Articles