Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से दुर्ग जिले के अमलेश्वरडीह निवासी दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक और रायपुर के आदर्श नगर मोवा निवासी अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री, मीडिया प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के साथ दोनों पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से समाज एवं जनसामान्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ की ओर से उनसे पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने उम्मीद जताई है कि दोनों पदाधिकारी मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए संगठन के सामाजिक सरोकारों, बैठकों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मीडिया प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से सामने लाने की दिशा में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिलीप कुमार साहू और अशोक कुमार साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों अपनी नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठन और समाजहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रदेश संघ के उपाध्यक्ष डॉ. तिलक साहू, साधना साहू एवं सत्यप्रकाश साहू, महामंत्री उधोप्रसाद साहू, चित्ररेखा साहू एवं राजेश साहू, कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, अंकेक्षक खुमान साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, चन्द्रवती साहू, चुड़ामणि साहू, सुभाष साव, ओमप्रकाश साहू, खिलेश्वरी साहू एवं रागिनी साहू तथा संयुक्त सचिव बीना साहू एवं प्रदीप साहू शामिल हैं।
दिलीप कुमार साहू और अशोक कुमार साहू ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू सहित प्रदेश साहू संघ के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि संगठन के मार्गदर्शन में मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन किया जाएगा।

