Raipur News: छत्तीसगढ़ के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का नया अवसर, पहले सरकारी होम्योपैथी कॉलेज में प्रवेश अनुमति मिलने पर जताई खुशी

Raipur News: छत्तीसगढ़ के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का नया अवसर, पहले सरकारी होम्योपैथी कॉलेज में प्रवेश अनुमति मिलने पर जताई खुशी

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय क्षेत्र के पहले होम्योपैथी महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की अनुमति मिलने पर राज्य होम्योपैथी परिषद, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिलने पर मंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश के पहले शासकीय होम्योपैथी महाविद्यालय में पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से छत्तीसगढ़ के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया अवसर मिलेगा। साथ ही इससे आम लोगों को सुलभ होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, परिषद के सदस्य डॉ. मुकुंद पिंपले, डॉ. गुलाब टिकरिहा, डॉ. निर्मल भोई, डॉ. सुशील हरिरमानी, डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. यशपाल बावरिया, डॉ. प्रदीप चौधरी और डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी सहित प्रदेश के अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

यह जानकारी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष द्विवेदी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।


Related Articles