पाटन में 20 दिनों से बंद दलहन-तिलहन खरीदी, नाराज़ किसानों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

पाटन में 20 दिनों से बंद दलहन-तिलहन खरीदी, नाराज़ किसानों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Chhattisgarh Patan News: पाटन। छत्तीसगढ़ के पाटन विकासखण्ड में दलहन और तिलहन खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। पाटन सोसायटी को उपार्जन केंद्र बनाया गया है और खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन 21 अप्रैल तक भी नियमित खरीदी शुरू नहीं हो सकी। बीते 20 दिनों से खरीदी ठप रहने के कारण पंजीकृत किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने मांग की है कि उपार्जन केंद्र में तत्काल नियमित खरीदी शुरू की जाए, अन्यथा वे कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल के लिए हर साल खाद और बीज अग्रिम रूप से उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन इस वर्ष व्यवस्था में देरी हो रही है, जिससे फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है।

इसी मुद्दे को लेकर किसानों और कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी लवकेश ध्रुव को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।


ज्ञापन सौंपने के दौरान अशोक साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, दिनेश साहू, देवकुमार निषाद, महेंद्र वर्मा, गोपाल देवांगन, सोहन जोशी, भूपेंद्र बघेल, कपूर साहू सहित कई किसान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Related Articles