PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण बिल पर बड़ी बात की संभावना

PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण बिल पर बड़ी बात की संभावना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि उनका यह संबोधन हाल ही में लोकसभा में पारित न हो पाए महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक पर केंद्रित हो सकता है। हालांकि, संबोधन के विषय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल, शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका। विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते यह पारित नहीं हो पाया।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले विपक्ष से विधेयक का समर्थन करने की अपील की थी, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण बिल सदन में गिर गया। इसके बाद सरकार ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े अन्य दो विधेयकों को भी वापस ले लिया।

इसी बीच, संसद भवन में आयोजित Cabinet Committee on Security (CCS) की बैठक में भी प्रधानमंत्री ने बिल के पास न होने पर नाराजगी जताई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि विपक्ष को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा और यह संदेश देश के हर गांव तक पहुंचाया जाएगा।

गौरतलब है कि करीब 12 साल में यह पहली बार है जब सरकार किसी महत्वपूर्ण विधेयक को लोकसभा में पारित नहीं करा सकी। ऐसे में प्रधानमंत्री का आज का संबोधन राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।


Related Articles