उतई में भाजपा परिवार ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

उतई में भाजपा परिवार ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

Bhimrao Ambedkar Jayanti: उतई: भाजपा उतई मंडल के अंतर्गत नगर पंचायत उतई के आमबाजार स्थित सोहन रिगरी की दुकान में भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा परिवार द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरस्वती साहू, चंदू देवांगन, शिवनारायण देशमुख, लक्ष्मीनारायण साहू, भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्राकर, खूबिराम साहू, घनश्याम चंद्राकर, विमला कामड़े, लता सोनवानी, विजय लक्ष्मी साहू, सोहन रिगरी, चेतन साहू, रूपेश पारख, राहुल यादव, वैभव देवांगन, ममता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, विनोद हेडाउ, मोतिम ठाकुर, जितेश ठाकुर, सोनू राजपूत, कांतिलाल साहू और गौतम चंद्राकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक संकल्प और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान के साथ हुआ।


Related Articles