मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर भिलाई में सेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे 61 किलो फल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर भिलाई में सेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे 61 किलो फल

CM Vishnu deo Sai Birthday News छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई द्वारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के आह्वान पर किया गया।

कार्यक्रम के तहत ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को 61 किलो फल सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

“सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच फल वितरण कर जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में दुर्ग संभाग प्रभारी तुलसी साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य इंजी. प्रेम किशन साहू, महामंत्री केशव पटेल, जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार साहू सहित ओबीसी मोर्चा एवं भाजपा जिला भिलाई के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More : बिलासपुर में 3 दिन में दो लूट, डीजीपी अरुण देव गौतम ने ली हाईलेवल मीटिंग, गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश


Related Articles