Chhattisgarh Latest News: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने 15 अगस्त के अवसर पर संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत देवकांत साहू को प्रदेश संगठन सचिव और परमेश्वर इड़पाचे को रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग का प्रांतीय विभाग समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही फेडरेशन की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए प्रदेश के पांचों संभागों में भी संभाग स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
रायपुर संभाग
योगेश देवांगन – संभाग महामंत्री
आशा वर्मा – संभाग सचिव
सरगुजा संभाग
अजय सिंह – संभाग महामंत्री
चंद्रेश्वर सिंह पैकरा – संभाग सचिव
दुर्ग संभाग
शिवरानी चंद्रवंशी – संभाग सचिव
कुसुम साहू – संभाग मंत्री
बिलासपुर संभाग
नवीन साहू – संभाग सचिव
गगन साहू – संभाग मंत्री
बस्तर संभाग
नवीन देवांगन – संभाग सचिव
हेमंत सोनवानी – संभाग मंत्री
संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन नियुक्तियों के बाद राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी।

