Mungeli News: 10वीं, 12वीं, ITI, B.Sc Agriculture और ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Mungeli News: 10वीं, 12वीं, ITI, B.Sc Agriculture और ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Chhattisgarh Mungeli News: मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण और रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस तरह रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है।


Related Articles