बलौदाबाजार में बड़ी कार्रवाई: नियम तोड़ने पर सीमा पेट्रोल पंप सील, प्रदेश में पहली कार्रवाई

बलौदाबाजार में बड़ी कार्रवाई: नियम तोड़ने पर सीमा पेट्रोल पंप सील, प्रदेश में पहली कार्रवाई

Major Action in Balodabazar: बलौदाबाजार। जिले में प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमगा विकासखंड स्थित सीमा पेट्रोल पंप को सील कर दिया। कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना करने पर ग्रामीणों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि प्रदेश में पेट्रोल पंप सील करने की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए थे कि जरीकेन या बोतल में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाए। साथ ही वाहनों में भी निर्धारित मात्रा में ही ईंधन देने को कहा गया था, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके बावजूद सिमगा विकासखंड के सीमा पेट्रोल पंप संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए जरीकेन में डीजल दिया जा रहा था। इतना ही नहीं, हाईवा वाहन में भी तय मात्रा से अधिक डीजल भरने की शिकायत सामने आई।

ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की, जिसके बाद एसडीएम अतुल शेटे मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीमा पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है।


Related Articles