Raipur News: उत्तम स्वास्थ्य के लिए हास्य योग जरूरी, राजधानी की इस संस्था ने रैली निकालकर दिया संदेश, रायपुरा में लगी शिविर

Raipur News: उत्तम स्वास्थ्य के लिए हास्य योग जरूरी, राजधानी की इस संस्था ने रैली निकालकर दिया संदेश, रायपुरा में लगी शिविर

रायपुर: हास्य योग (Laughter Yoga) आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर राजधानी रायपुर के रायपुरा में हास्य योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर के शुरू होने से पहले विश्व हास्य‌ दिवस‌के मौके पर हास्य के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर-हर महादेव हास्य योग केंद्र महादेव घाट रायपुर के तत्वावधान में एक रैली निकाली गई। योग केंद्र की संचालिका प्रियंका दुबे और उ संचालक उज्जवल दुबे ने बताया कि हमारी संस्था लोगों में हास्य‌ योग के प्रति जागरूकता‌ लाने के लिए शिविरों का आयोजन करती है। हमें हमारे अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेंद्र कोही और संस्था के‌ संरक्षक राजू शर्मा का मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है। हमारे संस्था के द्वारा रायपुरा में प्रतिदिन 5.45 से 7.30 बजे तक इसका आयोजन किया जाता है।


Related Articles