Rajnandgaon Latest News: किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, बिना अनुमति धान परिवहन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Rajnandgaon Latest News: किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, बिना अनुमति धान परिवहन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh Rajnandgaon News: राजनांदगांव। धान के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर ने पाटेकोरा बैरियर का निरीक्षण किया, जहां अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम और खाद्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जांच के दौरान पहले ट्रक से 742 बोरे में भरा 306 क्विंटल धान बरामद किया गया। वहीं, उसी स्थान पर पकड़े गए दूसरे ट्रक से 289 क्विंटल धान मिला। इस तरह दोनों वाहनों से कुल लगभग 595 क्विंटल धान जब्त किया गया है। प्रशासन ने दोनों ट्रकों और उनमें लदे धान को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैरियर पर तैनात अमले को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के धान का परिवहन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी सीजन में किसानों के हितों की रक्षा और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अवैध परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles