Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर 8 नवंबर 2026, रविवार को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के पालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत शहर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। इसके लिए मांस-मटन की दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा, ताकि आदेश का प्रभावी ढंग से पालन कराया जा सके।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा। यदि कोई होटल या प्रतिष्ठान इस दिन मांस-मटन बेचते हुए पाया जाता है, तो मौके पर ही मांस-मटन जब्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने प्रतिबंध के मद्देनजर सभी दुकानदारों, होटल संचालकों और व्यापारियों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

