Chhattisgarh Latest News: प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की 64 सदस्यीय कार्यकारिणी का विस्तार, पत्रकारों को मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Latest News: प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की 64 सदस्यीय कार्यकारिणी का विस्तार, पत्रकारों को मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने के उद्देश्य से मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक, महामंत्री सहित कुल 64 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों और शहरों में कार्यरत पत्रकारों को शामिल किया गया है।

मीडिया प्रकोष्ठ में दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, सलाहकार मंडल में रायपुर के कौशल स्वर्णबेर, चंदन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू और राहुल सोन को शामिल किया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संतोष साहू (रायपुर), राकेश साहू (गरियाबंद), दीनदयाल साहू (भिलाई), अनंतराम साहू (रायपुर), संदीप साहू (राजनांदगांव), संतोष साहू (कसडोल), सतीश साहू (जगदलपुर), चूड़ामणि साहू (रायगढ़), डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू (धमतरी) और महेंद्र साहू (रायपुर) को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार साहू और सह-कोषाध्यक्ष वाकेश साहू को बनाया गया है।

प्रदेश सचिव के पद पर खोमन साहू, राममिलन साहू, थानेश्वर साहू, विश्वनाथ साहू, नीरा साहू, पुरेन्द्र साहू, संतराम साहू, प्रमोद साहू, राम साहू, श्याम कुमार साहू, संजय साहू, राजकुमार साहू, रेखराज साहू, दानवीर साहू और गितेंद्र साहू को शामिल किया गया है। वहीं, प्रदेश सह-सचिव के रूप में देवेश साहू, रिया साहू, नोहर सिंह साहू, अशोक कुमार साहू, गोपी कृष्ण साहू, हीरालाल साहू, नीलम साहू, ज्ञानेश्वर साहू, आशीष साहू और जीवन साहू को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टामन लाल साहू, सीमा साहू, पीलूराम साहू, नागेन्द्र साहू, पुष्पांजलि साहू, मौसम साहू, योगेश्वर साहू, गोस्वामी साहू, शशिकांत साहू, नमित साहू, लोकेश साहू, हेमकुमार साहू, विनय साहू, तेज साहू, प्रवीण साहू, टुमेश साहू, महावीर साहू, सोमनाथ साहू, महेश साहू और पारस साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के पत्रकारों को शामिल करने का उद्देश्य समाज और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। संगठन को उम्मीद है कि नई टीम सामाजिक एकता, जनजागरूकता, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और समाजहित से जुड़े कार्यों को जनसामान्य तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

उक्त जानकारी प्रदेश साहू संघ, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार साहू ने दी।


Related Articles