Chhattisgarh Latest News: UCC पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- भाजपा कार्यालय में तैयार हुआ ड्राफ्ट, किरण सिंहदेव ने किया पलटवार

Chhattisgarh Latest News: UCC पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- भाजपा कार्यालय में तैयार हुआ ड्राफ्ट, किरण सिंहदेव ने किया पलटवार

Chhattisgarh Latest News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने UCC के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया है कि इसकी ड्राफ्टिंग भाजपा कार्यालय में की गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के विभिन्न वर्गों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है और यह छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज के हित में नहीं है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बैज के बयान पर पलटवार करते हुए उनकी टिप्पणी पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि UCC को लेकर सरकार ने कमेटी का गठन किया था और विभिन्न वर्गों से सुझाव भी मांगे गए थे। इसके बावजूद लोगों की राय को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने दावा किया कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी वर्गों ने समान नागरिक संहिता का विरोध किया है।

दीपक बैज ने कहा कि समान नागरिक संहिता छत्तीसगढ़ और यहां के आदिवासी समाज के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि UCC का ड्राफ्ट भाजपा कार्यालय में तैयार किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद प्रदेश में UCC को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दीपक बैज के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि क्या दीपक बैज जैसा चाहेंगे, वैसा ही नियम-कानून बनेगा? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद UCC को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।


Related Articles