Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और पूरी दुनिया में भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की सराहना होती है। इसके बावजूद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
सीएम साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति दोहरी है। जब पार्टी चुनाव जीतती है तो उसे चुनाव प्रक्रिया और व्यवस्था में कोई खामी नजर नहीं आती, लेकिन चुनाव हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को दोषी ठहराती है।
मुख्यमंत्री ने बैलेट पेपर से हुए चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस को वहां भी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराया गया और इसके बावजूद कांग्रेस हार गई, तो पार्टी अपनी हार का ठीकरा किस पर फोड़ेगी?
सीएम साय ने कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंच रही है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी को मजबूत करना है।

