01 June 2026 Ka Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 47 मिनट पर गुरु कर्क राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 01 जून 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप की नई तकनीक आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी आमदनी होगी। आप अपने फालतू खर्चो पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार और परिवार दोनों में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके कार्य में मदद करेंगे। आप कहीं यात्रा पर जाएंगे। आपको मनचाहा काम मिलने की संभावना है। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने हर काम को रचनात्मक तरीके से करेंगे। आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार में किसी समारोह पर पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले। कहीं से धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। आज कार्यस्थल पर लोग आपको नोटिस करेंगे। आप अपने परिवार और बच्चों पर पूरा ध्यान देंगे, कहीं घूमने के लिए भी जा सकते है। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको नई जॉब मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
आपके लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। वेतन बढ़ने के साथ-साथ आपका रुतबा ऊंचा होगा। आमदनी बढ़ने के कई रास्ते खुलेंगे। लवमेट अपने रिश्तों में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे आप अपनी बुद्धि, विवेक से हर तरफ सफलता हासिल करेंगे। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग है। आपके पारिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान निकलेगा।
कर्क राशि
आज आपको तरक्की दिलाने वाला दिन है। आज कार्य क्षेत्र में काम करने की इच्छा बढ़ेगी। आपका कहीं तबादला हो सकता है। यह आपके हित में होगा। आपके कार्यों में नया बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेगी। आपको बड़ी संपत्ति मिलने के योग हैं। आज आप परिवार के साथ सद्भावनापूर्वक दिन बिताएंगे। आपके व्यावसायिक कार्यों में कुछ रूकावटें आएंगी, लेकिन जल्द ही समाधान भी निकल जायेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आपके रिश्ते अच्छे होंगे। आपके अंदर आध्यात्मिक विचार विचार आयेंगे। आप व्यवसाय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक रहेंगे। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप आज छोटी छोटी बातों पर ध्यान देंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च करेंगे। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। अगर आप नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज आप अपनी क्षमता पर विश्वास करके आगे बढ़ेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलने के प्रबल योग हैं। आज आप नया काम हाथ में लेंगे और सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में आपको लाभ होगा। आप कुछ बचत भी करेंगे। आज आप दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा, इसलिए जो भी करें। पहले सोच समझ लें। आज आप रचनात्मक कार्य कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आपके लिए तरक्की लाने वाला दिन है। आज आप अपने नए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज आप दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। आप छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करने से बचें। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तली हुई चीजों का सेवन ना करें। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। अच्छा धन अर्जित करेंगे। आज आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाएंगे। कुछ रिश्तेदारों से भी मिलेंगे।
धनु राशि
आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। आज आप परिवार के किसी शुभ कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपको भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप खुशहाल वातावरण में दिन बिताएंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ धन लाभ की संभावना है। आप सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज शुभ सूचना मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को दोस्तों के साथ मिलकर पूरा करेंगे। आप परिवार के साथ अपने किसी पुराने शहर की यात्रा पर जाएंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका रुका हुआ धन आज वापस मिलेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आप अपने साहस और विवेक से बाहर निकलेंगे। नौकरी में आपको मनचाही प्रगति मिलेगी। समाज में भी आपका नाम होगा। परिवार के सदस्यों के बीच मधुर वातावरण बना रहेगा। व्यस्त होने के कारण आप स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देंगे। इससे आपको दिक्कत होगी। काम के साथ-साथ अपने खान पान पर भी ध्यान दें।
कुंभ राशि
आज आप भाग्यशाली रहेंगे। अच्छे व्यवहार और कार्यकुशलता से आपकी प्रगति होगी। आपको किसी मित्र या भाई से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। आप दोनों किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आप अपने घर आज कुछ दोस्तों को बुलाएंगे। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा।
मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार से बेहतर जुड़ाव महसूस करेंगे। आपको पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों को करने में रुकावट आएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर कर, और आगे बढ़ेंगे। आज आप आर्थिक मामलों में अपने बड़ों की सलाह लेंगे। व्यापार को लेकर आज यात्रा होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

