Bus Accident in Jashpur : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरंगपानी से पथलगांव जा रही ओम ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना बागबहार थाना क्षेत्र के खाडामाचा के पास हुई।
15 यात्रियों से भरी थी बस
जानकारी के अनुसार, बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान खाडामाचा के पास चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे।
2 यात्री गंभीर रूप से घायल
हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
राहत-बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

