रायपुर में चाकू अड़ाकर फूड डिलीवरी-बॉय से लूट, ऑर्डर कैंसल के बहाने किया विवाद, फिर पैसे और मोबाइल छीनकर भाग निकले

रायपुर में चाकू अड़ाकर फूड डिलीवरी-बॉय से लूट, ऑर्डर कैंसल के बहाने किया विवाद, फिर पैसे और मोबाइल छीनकर भाग निकले

Raipur Crime News : रायपुर के सडडू बाजार चौक में स्विगी डिलीवरी बॉय के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जेब से 500 रुपए लूट लिए। इस मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित का नाम तोष यादव है। जो मूल रूप से ग्राम छोटे टेमरी बसना थाना जिला महासमुंद का रहने वाला है। वर्तमान में भैरव नगर संतोषी नगर रायपुर में किराए से रहकर स्विगी में डिलीवरी का काम करता है। पीड़ित के अनुसार 4 जनवरी की रात करीब 1.30 बजे उसे बर्गर किंग शंकर नगर से पार्सल डिलीवरी का ऑर्डर मिला था।

जब वह रात करीब 2 बजे दिए गए लोकेशन सडडू बाजार चौक पहुंचा, तो वहां दो युवक मिले। पार्सल देते ही एक युवक ने ऑर्डर कैंसिल कराने की बात कही और जेब से बटनदार चाकू निकालकर डराने लगा, जबकि दूसरे युवक ने पीछे से पकड़ लिया। उन्होंने मोबाइल छीन लिया और जेब से 500 रुपए लूट लिए।

आरोपियों की तलाश में जुटी

वारदात के बाद बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। डरे हुए डिलीवरी बॉय ने किसी की मदद से परिजनों को सूचना दी और बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Related Articles